सेन डिएगो (अमेरिका), 30 जनवरी (भाषा) भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने अंतिम दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ यहां फार्मर्स इंश्योरेंस ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 46वां स्थान हासिल किया।
तीन दौर के बाद संयुक्त 62वें स्थान पर चल रहे लाहिड़ी ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया लेकिन उन्हें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।
लाहिड़ी के लिए सत्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। वह पिछले हफ्ते अमेरिकन एक्सप्रेस टूर्नामेंट में संयुक्त 66वें स्थान पर रहे थे।
ल्यूक लिस्ट ने प्ले आफ में विल जालाटोरिस को हराकर नौ साल में पहला पीजीए टूर खिताब जीता। ल्यूक और विल दोनों का कुल स्कोर 15 अंडर था जिसके बाद ल्यूक ने पहले सडन डेथ होल में बर्डी के साथ खिताब अपने नाम किया।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
