scorecardresearch
Saturday, 1 February, 2025
होमदेशदिल्ली में 1991-92 के बाद इस बार दिसंबर-जनवरी में सबसे कम रहा कोहरा

दिल्ली में 1991-92 के बाद इस बार दिसंबर-जनवरी में सबसे कम रहा कोहरा

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) दिल्ली में इस बार दिसंबर-जनवरी में महज 252 घंटों के दौरान कोहरा छाया रहा और इस दौरान दृश्यता 1000 मीटर से नीचे रही। राजधानी में 1991-92 के बाद यह पहली बार है जब इतनी कम अवधि के लिए कोहरा का प्रकोप रहा हो। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दरअसल, दिसंबर-जनवरी में आम तौर पर उत्तर भारत में घने कोहरे के प्रकोप का खतरा बना रहता है।

राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर 2021 में 22 दिनों में 75 घंटे तक कोहरा छाया रहा, जो 40 वर्षों में सबसे कम था। आम तौर पर, शहर में महीने के 26 दिनों में 288 घंटे कोहरा छाया रहता है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने कहा कि जनवरी में अब तक शहर में 23 दिनों में 175 घंटे कोहरा दर्ज किया गया है, जबकि इस अवधि के लिए 26 दिनों में 290 घंटे सामान्य रूप से कोहरा छाया रहता है।

भाषा रवि कांत अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments