पटना, 25 जनवरी (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत शैवाल गुप्ता और आचार्य चंदना को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
नीतीश ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, सेंटर फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनेंस के पूर्व निदेशक और आद्री के पूर्व सदस्य सचिव शैवाल गुप्ता को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने आचार्य चंदना जी को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाषा अनवर अर्पणा
अर्पणा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.