scorecardresearch
Thursday, 25 April, 2024
होमविदेशवैश्विक स्तर पर भूख के खिलाफ लड़ने के लिए वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिलेगा 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार

वैश्विक स्तर पर भूख के खिलाफ लड़ने के लिए वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिलेगा 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार

नोबेल समिति ने कहा कि संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में शांति बनाए रखने और युद्ध और संघर्ष के खिलाफ भूख को हथियार बनाने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम को सम्मानित किया जाएगा.

Text Size:

नई दिल्ली: वर्ष 2020 के शांति नोबेल पुरस्कार से विश्व खाद्य कार्यक्रम को सम्मानित किया जाएगा. वैश्विक स्तर पर भूख से लड़ने और खाद्य सुरक्षा के प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम को शुक्रवार को यह सम्मान देने की घोषणा की गई.

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा ओस्लो में नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रेइस एंडरसन ने की.

नोबेल समिति ने कहा कि संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में शांति बनाए रखने और युद्ध और संघर्ष के खिलाफ भूख को हथियार बनाने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम को सम्मानित किया जाएगा.

नोबेल समिति ने कहा कि कोरोनावायरस की महामारी के चलते दुनियाभर में भूखे लोगों की संख्या में लाखों का इजाफा हुआ है. समिति ने सरकारों से आह्वान किया कि वे विश्व खाद्य कार्यक्रम और अन्य सहायता संगठनों को वित्तीय मदद सुनिश्चित करे ताकि वे उन्हें भोजन मुहैया करा सकें.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

नोबेल समिति ने जानकार दी कि 2019 में विश्व खाद्य कार्यक्रम ने 88 देशों के 100 मिलियन लोगों को मदद पहुंचायी है जो कि खाद्य असुरक्षा और भूख से पीड़ित थे. 2019 में तकरीबन 135 मिलियन लोग एक्यूट हंगर से प्रभावित थे जो कि बीते कई सालों में सबसे ज्यादा है. इसमें सबसे ज्यादा वृद्धि युद्ध और सैन्य संघर्ष के कारण हुआ है.

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)


यह भी पढ़ें: सभी किसान मोदी के नए कृषि कानूनों के खिलाफ नहीं हैं, महाराष्ट्र का यह किसान समूह जश्न मना रहा है


 

share & View comments