scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमरिपोर्टएमपी में 9 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू, किसानों के लिए विशेष इंतिजाम

एमपी में 9 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू, किसानों के लिए विशेष इंतिजाम

सीएम मोहन यादव बोले, 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक कीमत ले जाने का लक्ष्य

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल से गेहूं खरीदी प्रक्रिया शुरू हो रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए बेहतर और सहज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रों पर पेयजल, छाया और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

सीएम ने बताया कि प्रदेश में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है और सरकार गेहूँ का दाम 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक ले जाने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है.

उपार्जन केंद्रों पर हेल्प डेस्क और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय से भी पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी. साथ ही किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं.

share & View comments