scorecardresearch
Wednesday, 7 January, 2026
होमरिपोर्टविष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बस्तर पंडुम 2026 में आने का न्योता दिया

विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बस्तर पंडुम 2026 में आने का न्योता दिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस आयोजन की सराहना की और बस्तर पंडुम 2026 के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.

Text Size:

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव बस्तर पंडुम 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया.

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और उसके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रचार का महत्वपूर्ण प्रयास है. यह आयोजन तीन चरणों में होगा, जिसका अंतिम चरण फरवरी 2026 में बस्तर में आयोजित किया जाएगा.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए लगातार काम कर रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस आयोजन की सराहना की और बस्तर पंडुम 2026 के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.


यह भी पढ़ें: भारत का सबसे नतीजाखेज दशक और पत्रकारिता की ‘ड्रीम टीम’ के साथ उसकी खबरनवीसी का मजा


 

share & View comments