नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास मिशन ने ‘कौशल कनेक्ट सेल’ का गठन किया है. इसका उद्देश्य प्रदेश में निवेश करने वाले उद्योगों को उनकी जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित कार्यबल उपलब्ध कराना है. इस सेल के जरिए इन्वेस्ट यूपी और कौशल विकास मिशन के बीच रियल-टाइम समन्वय होगा. स्पीडअप-पीएमयू प्रशिक्षण और रोजगार प्रक्रिया को गति देगा.
सेल निवेश, सेक्टरवार जरूरत और जिलावार मांग का डेटाबेस तैयार करेगा. निवेशकों के एचआर विभाग से संपर्क कर युवाओं का सीधे प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाएगा. वर्तमान में मिशन 35 सेक्टर्स और 1300 से अधिक जॉब रोल्स में प्रशिक्षण दे रहा है.
अधिकारियों के अनुसार इससे उद्योगों को समय पर मैनपावर और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा. इससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और स्किल हब के लक्ष्य को बल मिलेगा.
