scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमरिपोर्टयूपी: महिला तीरंदाजी टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, योगी ने बढ़ाया हौसला

यूपी: महिला तीरंदाजी टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, योगी ने बढ़ाया हौसला

लखनऊ में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का सम्मान

Text Size:

नई दिल्ली: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम की सदस्य शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की. लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें देश की कई नामी खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं.

मुलाकात के दौरान स्टार पैरा-तीरंदाज और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित शीतल देवी समेत सभी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया. मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाली शीतल देवी का उत्साहवर्धन किया और टीम की अन्य खिलाड़ियों का भी सम्मान किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी, खेल व युवा कल्याण विभाग के सचिव और पैरालंपियन सुहास एल वाई उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की शुभकामनाएं दीं.

share & View comments