scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमरिपोर्टयक्ष ऐप से यूपी पुलिस को मिली नई ताकत

यक्ष ऐप से यूपी पुलिस को मिली नई ताकत

90 दिनों में कई संगीन मामलों का खुलासा, स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस का यक्ष ऐप अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभा रहा है. महज 90 दिनों में इस ऐप की मदद से एक दर्जन से अधिक गंभीर मामलों का खुलासा हुआ है. अपहरण, हत्या, लूट और चोरी जैसे मामलों में तेजी से कार्रवाई संभव हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लॉन्च इस ऐप में अपराधियों का डिजिटल डाटाबेस, सीसीटीवी मैपिंग और एनालिटिकल टूल्स शामिल हैं.

जौनपुर और लखनऊ में लूट की घटनाओं का कुछ घंटों और 48 घंटे में खुलासा हुआ. हरदोई में फर्जी अपहरण केस का सच सामने आया. रायबरेली में वाहन चोर गिरोह पकड़ा गया. बरेली में हत्या आरोपी और आगरा में झूठे आरोप से बुजुर्ग को राहत मिली. कई जिलों में चोरी और जेबकतरी गैंग भी पकड़े गए. यक्ष ऐप ने पुलिसिंग को तेज और प्रभावी बनाया है.

share & View comments