नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में जेम पोर्टल के जरिए सरकारी खरीद में बड़ा रिकॉर्ड बना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की समीक्षा करते हुए बताया कि राज्य 22,337 करोड़ रुपये की खरीद के साथ देश में शीर्ष पर है.
सरकार की जेम क्रय नीति को केंद्र ने आदर्श बताते हुए अन्य राज्यों को भी अपनाने की सलाह दी है. इस नीति से पारदर्शिता, शुचिता और समावेशिता में वृद्धि हुई है. सूक्ष्म और लघु उद्योगों की भागीदारी 43 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गई है.
रिवर्स ऑक्शन से 9700 करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है. महिला, एससी-एसटी और स्टार्टअप उद्यमियों के व्यवसाय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.
सीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग जेम पोर्टल से खरीद सुनिश्चित करें और प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की जाएं.
