scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमरिपोर्टछत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना के तहत 10,324 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना के तहत 10,324 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को दी बड़ी राहत, बिलासपुर में मेगा किसान सम्मेलन में वितरण

Text Size:

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 28 फरवरी को कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के 25.28 लाख किसानों के बैंक खातों में 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की. यह वितरण बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित मेगा किसान सम्मेलन में किया गया. बिलासपुर जिले के 1,25,352 किसानों को 494.38 करोड़ रुपये मिले.

मुख्यमंत्री ने 15.99 करोड़ रुपये के सात कार्यों का लोकार्पण और 247.18 करोड़ रुपये की 82 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया. उन्होंने कहा कि सरकार किसान हितैषी है और समय पर भुगतान सुनिश्चित कर रही है. होली से पहले राशि जारी कर किसानों को त्योहार खुशहाल बनाने का अवसर दिया गया.

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

share & View comments