नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए 19 मार्च से “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू किया जाएगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से इसकी शुरुआत करेंगे. यह अभियान 30 जून तक चलेगा और इसमें 18 विभाग भाग लेंगे. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है.
अभियान के तहत नई जल संग्रहण संरचनाएं बनाई जाएंगी, पुराने तालाबों, चेकडैम और स्टॉपडैम की सफाई व मरम्मत होगी, अतिक्रमण हटाया जाएगा और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दिया जाएगा. आंगनबाड़ियों में 24,662 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं विकसित की जाएंगी. स्कूलों और कॉलेजों में जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां भी कराई जाएंगी. हर जिले में प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में समितियां काम करेंगी और डिजिटल डैशबोर्ड के जरिए पूरे अभियान की निगरानी होगी.
