जालौर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के जालौर में श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महायज्ञ और धर्मसभा में कहा कि भारत संतों की तपस्या, वीरों के बलिदान और किसानों-कारीगरों की मेहनत से बना देश है. उन्होंने कहा कि जब समाज के सभी वर्ग मिलकर देश के विकास में योगदान देते हैं, तभी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार होता है.
सीएम योगी ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं देश की पहचान को मजबूत करती हैं और लोगों में एकता की भावना पैदा करती हैं. उन्होंने लोगों से राष्ट्र निर्माण में सामूहिक भागीदारी निभाने का आह्वान किया.
इससे पहले हरियाणा के कैथल जिले के सोंगल गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भी सीएम योगी ने संतों और श्रद्धालुओं के बड़े समागम को देश की आध्यात्मिक परंपरा को मजबूत करने वाला बताया.
