scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमरिपोर्टबिहार की राजधानी में 18 नए पावर सब स्टेशन से बढ़ेगी आपूर्ति क्षमता

बिहार की राजधानी में 18 नए पावर सब स्टेशन से बढ़ेगी आपूर्ति क्षमता

गर्मी में नहीं होगी बिजली कटौती. नया मास्टर प्लान तैयार

Text Size:

नई दिल्ली: बिहार की राजधानी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है. इसके तहत बढ़ती बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. गर्मियों में बिजली खपत 1000 मेगावाट पार होने के बावजूद ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन की समस्या नहीं होगी.

पेसू जीएम दिलीप सिंह के अनुसार आरडीएसएस योजना के तहत रखरखाव कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है. शहर के 18 स्थानों पर नए पावर सब स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है. इनमें रानीपुर, बहादुरपुर, दानापुर और बैरिया सहित कई क्षेत्र शामिल हैं.

इन सभी स्टेशनों पर 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे. इससे आपूर्ति क्षमता 360 एमवीए तक बढ़ेगी. फिलहाल 84 सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति हो रही है. विभाग का दावा है कि हीट वेव के दौरान भी लोगों को निर्बाध बिजली मिलेगी.

share & View comments