scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमरिपोर्टयूपी में ‘सीएम युवा योजना’ से स्टार्टअप बूम, 10 हजार से ज्यादा उद्यम स्थापित

यूपी में ‘सीएम युवा योजना’ से स्टार्टअप बूम, 10 हजार से ज्यादा उद्यम स्थापित

युवाओं में बढ़ा आत्मविश्वास, इनोवेशन और रोजगार सृजन को मिली रफ्तार

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सीएम युवा योजना के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. योगी सरकार के प्रयासों से राज्य में इनोवेशन आधारित स्टार्टअप तेजी से उभर रहे हैं, जिससे युवाओं को रोजगार मिलने के साथ वे खुद भी रोजगार सृजक बन रहे हैं. अब तक 10 हजार से अधिक इनोवेटिव उद्यम स्थापित हो चुके हैं.

सरकार ने इस साल इनोवेटिव उद्यमों का लक्ष्य 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है. फूड और रेस्टोरेंट सेक्टर सबसे आगे है, जबकि कंप्यूटर ट्रेनिंग, ऑनलाइन टीचिंग और क्लाउड किचन में भी रुचि बढ़ी है.

जिलों में लखनऊ, आजमगढ़ और हरदोई शीर्ष पर हैं. वहीं बैंकों, खासकर यूपी ग्रामीण बैंक और एसबीआई, ने स्टार्टअप को वित्तीय सहयोग देकर इस इकोसिस्टम को मजबूत किया है.

share & View comments