scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमरिपोर्टसिवनी की रंजीता का स्टार्ट-अप सफल, 10 महिलाओं को रोजगार, 25 लाख टर्नओवर

सिवनी की रंजीता का स्टार्ट-अप सफल, 10 महिलाओं को रोजगार, 25 लाख टर्नओवर

रंजीता को जिला उद्योग केंद्र और एमएसएमई योजनाओं से मदद मिली है. अब वह अपने उत्पादों को एक्सपोर्ट करने की तैयारी भी कर रही हैं.

Text Size:

भोपाल: सिवनी जिले की रंजीता धुर्वे ने अगरबत्ती उद्योग में अपना स्टार्ट-अप शुरू कर मिसाल पेश की है. उन्होंने एक मशीन से शुरुआत कर इसे 10 मशीनों तक पहुंचाया और 10 महिलाओं को रोजगार दिया.

करीब 10 लाख रुपये के निवेश से शुरू हुआ यह कारोबार अब 25 लाख रुपये सालाना टर्नओवर तक पहुंच चुका है. उनका स्टार्ट-अप अगरबत्ती, धूपबत्ती और हवन सामग्री बनाता है और यह जिले का पहला स्टार्ट-अप है.

रंजीता को जिला उद्योग केंद्र और एमएसएमई योजनाओं से मदद मिली है. अब वह अपने उत्पादों को एक्सपोर्ट करने की तैयारी भी कर रही हैं.

share & View comments