लखनऊ: कैंसर के इलाज के लिए अब उत्तर प्रदेश के मरीजों को दिल्ली या मुंबई पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है. लखनऊ और वाराणसी में विकसित आधुनिक कैंसर उपचार केंद्रों के जरिए प्रदेश में देश का सबसे बड़ा और सुलभ कैंसर ट्रीटमेंट नेटवर्क तैयार हो गया है.
लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और वाराणसी के टाटा मेमोरियल मॉडल पर बने केंद्रों में अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध है. इन संस्थानों की वजह से बिहार और नेपाल तक के मरीज भी इलाज के लिए यूपी आ रहे हैं.
योगी सरकार के प्रयासों से कैंसर स्क्रीनिंग, सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की सुविधाएं मजबूत हुई हैं. आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए गरीब मरीजों को आर्थिक मदद मिल रही है, जिससे इलाज में समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है.
