नई दिल्ली: पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा 2026 की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. उन्होंने यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए. हेली सेवाओं में मानवीय संवेदनशीलता को प्राथमिकता देने और SOP का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया.
ग्रीन एवं क्लीन यात्रा अभियान को और प्रभावी बनाने तथा प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया. फर्जी खबरों पर FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए. स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय और विश्राम स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.
यात्रा मार्गों पर CCTV और AI आधारित निगरानी, स्लॉट मैनेजमेंट, ट्रैफिक नियंत्रण और आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश दिए गए. प्रशासन को लगातार समीक्षा और बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा गया.
