नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में वंदे मातरम गाने से इनकार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने धर्म का हवाला देते हुए गीत गाने से मना किया, जिसका सदन में विरोध हुआ. इस पर मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और पूरे प्रदेश कांग्रेस से इस्तीफे की मांग कर दी.
सीएम ने कहा कि यह कांग्रेस का “दोहरे चरित्र” को दर्शाता है और देशभक्ति का अपमान है. उन्होंने जीतू पटवारी और राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा.
यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार धार्मिक और राष्ट्रीय भावनाओं को आहत करती रही है. फिलहाल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
