रायपुर: विष्णु देव साय ने झुमका जलाशय में 27 लाख रुपये की लागत से बने ओपन थिएटर का लोकार्पण किया और बोटिंग व वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का अवलोकन किया.
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है. 500 सीट क्षमता वाला यह ओपन थिएटर अब सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नया केंद्र बनेगा.
उन्होंने अधिकारियों को पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश भी दिए.
