scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमरिपोर्टउत्तर प्रदेश में 25 मार्च को होगा ‘नवआरंभ उत्सव’, बालवाटिका नामांकन बढ़ाने पर जोर

उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को होगा ‘नवआरंभ उत्सव’, बालवाटिका नामांकन बढ़ाने पर जोर

को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ कार्यक्रम, हर स्कूल को लगभग 3000 रुपये मिलेंगे.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने और छोटे बच्चों के स्कूल नामांकन को बढ़ावा देने के लिए 25 मार्च 2026 को राज्यभर में ‘नवआरंभ उत्सव’ आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ होगा. इसका उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का बालवाटिका में नामांकन बढ़ाना और अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है.

यूपी सरकार के अनुसार यह पहल शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत वर्ष 2030 तक सभी बच्चों तक प्रारंभिक शिक्षा पहुंचाने के लक्ष्य से जुड़ी है.

उत्सव के दौरान अभिभावकों को बालवाटिका की गतिविधियों, लर्निंग कॉर्नर, खेल सामग्री, स्टेशनरी और बैठने की व्यवस्था दिखाई जाएगी. बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी. कार्यक्रम में कक्षा 1 में प्रवेश के पात्र बच्चों की सूची भी साझा की जाएगी.

राज्य सरकार ने इसके लिए 1592.22 लाख रुपये मंजूर किए हैं. प्रत्येक विद्यालय को लगभग 3000 रुपये दिए जाएंगे. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट, नोडल शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

share & View comments