scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमरिपोर्टमोहन यादव ने जन्मदिन किसान परिवार के साथ मनाया

मोहन यादव ने जन्मदिन किसान परिवार के साथ मनाया

सागर जिले के मोइली गांव में साधारण भोजन के साथ दिखायी सादगी, किसानों से की समस्याओं की बातचीत

Text Size:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 मार्च को जन्मदिन किसान परिवार के साथ सादगी से मनाया. सागर जिले के मोइली गांव में किसान हरि रैकवार के घर पहुंचे और पूरे परिवार के साथ बैठकर भोजन किया. सीएम ने बहू के हाथ की रोटी, दाल और सब्जी का स्वाद लिया और परिवार के बच्चों को गोद में उठाया.

उन्होंने किसानों की फसल और समस्याओं को ध्यान से सुना. हरि रैकवार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आज जीवन का बड़ा सम्मान दिया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गांव-गांव जाकर जनता से मिलना सरकार की जनसरोकार वाली छवि को दर्शाता है. सादगी और साधारण जीवन शैली के इन पलों ने जनता का भरोसा और बढ़ाया. डॉ. यादव का उद्देश्य मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना और जनता की सेवा करना है.

share & View comments