लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार के एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान से उत्तर प्रदेश में 54 लाख से अधिक किसान सहकारी व्यवस्था से जुड़कर आत्मनिर्भर बने हैं. इस अभियान के तहत किसानों को सस्ती दरों पर फसली ऋण, उन्नत बीज और उर्वरक उपलब्ध कराए गए हैं.
जिला सहकारी बैंकों में दो लाख से ज्यादा नए खाते खोले गए हैं, जिनमें करीब 550 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. साथ ही 110 करोड़ रुपये की अंश पूंजी जुटाकर कुल 660 करोड़ रुपये का सहकारी ऋण प्रवाह बढ़ाया गया है.
सरकार ने सदस्यता प्रक्रिया को डिजिटल बनाते हुए पोर्टल और मोबाइल पंजीकरण शुरू किया है. क्यूआर कोड और यूपीआई आधारित भुगतान से पारदर्शिता बढ़ी है और ग्रामीणों को घर के पास ही बैंकिंग और कृषि सुविधाएं मिल रही हैं.
