scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमरिपोर्टकाशी ने एक घंटे में 2.51 लाख पौधे लगाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

काशी ने एक घंटे में 2.51 लाख पौधे लगाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषिनाथ ने ड्रोन कैमरों और डिजिटल गणना के जरिए पुष्टि के बाद नए रिकॉर्ड की घोषणा की और महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को प्रमाणपत्र सौंपा.

Text Size:

वाराणसी/लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी ने नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में एक घंटे में 2,51,446 पौधे लगाकर चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया गया.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषिनाथ ने ड्रोन कैमरों और डिजिटल गणना के जरिए पुष्टि के बाद नए रिकॉर्ड की घोषणा की और महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को प्रमाणपत्र सौंपा.

350 बीघा में विकसित ‘शहरी वन’ को 60 गंगा घाटों के नाम पर सेक्टरों में बांटा गया है. यहां 27 देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं. सेना, एनडीआरएफ, पुलिस, शिक्षक और हजारों छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण में हिस्सा लिया.

मियावाकी तकनीक से तैयार यह क्षेत्र आने वाले समय में ‘ऑक्सीजन बैंक’ बनेगा. महापौर ने इसे काशी के लिए गर्व का क्षण बताया.

share & View comments