scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमरिपोर्टजापान के यामानाशी के साथ ग्रीन हाइड्रोजन समझौता, भारत-जापान संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे: सीएम योगी

जापान के यामानाशी के साथ ग्रीन हाइड्रोजन समझौता, भारत-जापान संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे: सीएम योगी

इस दौरान जापान में ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर ऐतिहासिक समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए.

Text Size:

जापान: योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी प्रीफेक्चर में कहा कि उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच हुआ सहयोग भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

इस दौरान जापान में ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर ऐतिहासिक समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए.

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश के तकनीकी संस्थानों के छात्रों को जापान में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा और इस तकनीक का उपयोग राज्य के उद्योग, सार्वजनिक परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी में आयोजित यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो में राज्य की नई विकास नीति और निवेश के अवसरों को वैश्विक उद्योग जगत के सामने प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने प्रति व्यक्ति आय और अर्थव्यवस्था को तीन गुना बढ़ाते हुए तेजी से विकास किया है और अब यह देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है.

इस मौके पर यामानाशी के उप-राज्यपाल जुनिची इशिदेरा, यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक सहित कई अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे.

share & View comments