पटना: बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने बताया कि विभाग और बिपार्ड को ISO 9001:2015 अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन मिला है, जो पारदर्शी और मानकीकृत कार्यप्रणाली का प्रमाण है.
उन्होंने कहा कि लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत 14 विभागों की 153 सेवाओं में अब तक 51 करोड़ से अधिक आवेदनों का निपटारा किया गया है.
पंचायत स्तर पर 64 से ज्यादा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे.
डॉ. राजेन्दर ने बताया कि शिकायत निवारण व्यवस्था, HRMS के जरिए मानव संसाधन का डिजिटलीकरण, मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना और सरकारी क्षेत्र में करीब 9.84 लाख लोगों को रोजगार देना विभाग की प्रमुख उपलब्धियां हैं.
हेल्पलाइन सेवाओं और ऑनलाइन प्रणालियों से प्रशासन को अधिक जनोन्मुखी और जवाबदेह बनाया गया है.
