scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमरिपोर्ट28 फरवरी को बोत्सवाना से MP आएंगे 8 चीते, असम के जंगली भैंसे बसाने पर भी चर्चा: CM मोहन यादव

28 फरवरी को बोत्सवाना से MP आएंगे 8 चीते, असम के जंगली भैंसे बसाने पर भी चर्चा: CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सफल बसाहट के बाद अब असम के जंगली भैंसे भी मध्यप्रदेश के जंगलों में नजर आएंगे.

Text Size:

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्यजीव संरक्षण की अपार संभावनाएं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सफल बसाहट के बाद अब असम के जंगली भैंसे भी मध्यप्रदेश के जंगलों में नजर आएंगे. इसके लिए असम से जंगली भैंसा लाने की सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ नई दिल्ली में गहन चर्चा हुई है.

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इसी महीने 28 फरवरी के आसपास बोत्सवाना से 8 चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे. चीतों के पुनर्स्थापन को लेकर केंद्रीय मंत्री से जरूरी सहयोग और व्यवस्थाओं पर भी विस्तृत बातचीत हुई है. मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में यह जानकारी दी.

share & View comments