scorecardresearch
Tuesday, 22 September, 2026
होमरिपोर्टबिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए सहकारिता मंत्री ने दिया एक महीने का वेतन, संस्थाओं ने दिए 3 करोड़

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए सहकारिता मंत्री ने दिया एक महीने का वेतन, संस्थाओं ने दिए 3 करोड़

इसके अलावा बिहार राज्य भंडार निगम ने 2 करोड़ रुपये और बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना ने 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी. इस तरह सहकारिता मंत्री और सहकारिता क्षेत्र की संस्थाओं की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई.

Text Size:

पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया. उन्होंने ‘संकल्प’ में राहत कोष के लिए वेतन की राशि का चेक सौंपा.

इसके अलावा बिहार राज्य भंडार निगम ने 2 करोड़ रुपये और बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना ने 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी. इस तरह सहकारिता मंत्री और सहकारिता क्षेत्र की संस्थाओं की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई.

राम कृपाल यादव ने कहा कि बाढ़ से बिहार के कई जिलों में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. ऐसे समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि राहत कोष की राशि बाढ़ प्रभावित और जरूरतमंद लोगों की मदद में इस्तेमाल होगी.

share & View comments