scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमरिपोर्टअसम में गरजे सीएम योगी, बोले- लव जेहाद व लैंड जेहाद नहीं बनने देंगे

असम में गरजे सीएम योगी, बोले- लव जेहाद व लैंड जेहाद नहीं बनने देंगे

बारपेटा में NDA उम्मीदवार दीपक कुमार दास के समर्थन में जनसभा, कांग्रेस और UDF पर साधा निशाना.

Text Size:

बारपेटा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को असम के बारपेटा में NDA उम्मीदवार दीपक कुमार दास के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि NDA का संकल्प है कि असम को लव जेहाद और लैंड जेहाद की धरती नहीं बनने देंगे और घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा.

सीएम योगी ने कांग्रेस और UDF पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ चुकी है और UDF घुसपैठ के जरिए असम की डेमोग्राफी बदलना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और UDF ने असम की संस्कृति और विरासत को नुकसान पहुंचाया है, जबकि NDA सरकार विकास और सुरक्षा के लिए काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार असम की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रही है और घुसपैठ रोकने के लिए कदम उठा रही है. योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दंगा और कर्फ्यू खत्म हुआ है और वहां विकास योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव लोगों तक पहुंच रहा है.

सीएम योगी ने असम को गौरव की धरती बताते हुए रंगोली बिहू की शुभकामनाएं दीं और कहा कि NDA सरकार ही विकास और विरासत दोनों का सम्मान कर सकती है. उन्होंने मतदाताओं से BJP को समर्थन देने की अपील की.

share & View comments