scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमरिपोर्टसीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, काल भैरव मंदिर में टेका मत्था

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, काल भैरव मंदिर में टेका मत्था

मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी को होली की बधाई दी.

Text Size:

वाराणसी: गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन-पूजन किया. जापान और सिंगापुर के दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री रविवार को दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे.

दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन और आरती की. मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों को उन्होंने चॉकलेट दी. इसके बाद बाहर निकलकर आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना.

मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी को होली की बधाई दी.

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे. गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल और जनकल्याण की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन और अभिषेक किया. उन्होंने विधिविधान से पूजा-अर्चना और आरती भी की.

मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए. बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया.

काल भैरव मंदिर से बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री की नजर दुकानों पर बैठे कुछ बच्चों पर पड़ी. बच्चों ने उन्हें देखते ही कहा, “हैप्पी होली बाबा जी!” यह सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बच्चों के पास पहुंच गए.

उन्होंने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा और उनका हालचाल जाना. बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के सवालों का जवाब दिया. मुख्यमंत्री ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं और चॉकलेट बांटी.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक लस्सी विक्रेता को दही ढककर रखने की भी सलाह दी.

share & View comments