scorecardresearch
Friday, 29 May, 2026
होमरिपोर्टहमीरपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक

हमीरपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक

मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता के निर्देश. आंधी-तूफान से हुए नुकसान पर भी अलर्ट.

Text Size:

नई दिल्ली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल पर हुए दर्दनाक हादसे में श्रमिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक घटना बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं.

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने को कहा.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान का भी संज्ञान लिया है. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को फील्ड में जाकर सर्वे करने, राहत कार्य तेज करने और मुआवजा राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

share & View comments