scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमरिपोर्टछिंदवाड़ा सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख सहायता

छिंदवाड़ा सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख सहायता

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए अधिकारियों को समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

Text Size:

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की.

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए अधिकारियों को समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को प्रभावित परिवारों से मिलने और स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें कई लोग प्रभावित हुए. मुख्यमंत्री के निर्देश पर जबलपुर से डॉक्टरों की टीम पैरामेडिकल स्टाफ के साथ छिंदवाड़ा और नागपुर भेजी गई है, ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के निकट परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. वहीं गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. सभी घायलों का इलाज निःशुल्क कराया जाएगा.

राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कंट्रोल रूम बनाकर घायलों के इलाज की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे.

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.

share & View comments