scorecardresearch
Saturday, 14 February, 2026
होमरिपोर्टसीएम मोहन यादव ने 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, खर्चीली शादियों से बचने की अपील

सीएम मोहन यादव ने 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, खर्चीली शादियों से बचने की अपील

उन्होंने लोगों से शादी और अन्य कार्यक्रमों में अनावश्यक खर्च से बचने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की मदद देती है.

Text Size:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 300 नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सबसे अच्छा तरीका है और इससे फिजूलखर्ची कम होती है.

उन्होंने लोगों से शादी और अन्य कार्यक्रमों में अनावश्यक खर्च से बचने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की मदद देती है.

उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे जीवनकाल के 16 संस्कारों में विवाह सबसे बड़ा संस्कार है. यह धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की राह दिखाता है. उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए 300 नव दंपतियों को शुभकामनाएं दी. भारतीय सनातन संस्कृति को आघात पहुंचाने के लिए दुनियाभर के आक्रांताओं ने भारत भूमि पर आक्रमण किए.

राज्य सरकार बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के जरिए 51 हजार रुपए की राशि प्रदान कर रही है. सनातन संस्कृति में हर साल तीन ऐसी तिथियां हैं, जब बगैर मुहूर्त के विवाह किए जा सकते हैं. देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी और अक्षय तृतीया. इन तीनों तिथियों पर पर कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजित किए जाएं. सामूहिक विवाह से शादियों में होने वाले बेहिसाब खर्चों में कमी आ रही है. समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों को सभी को अपनाना चाहिए.

share & View comments