scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमरिपोर्टछत्तीसगढ़ में सिटी गैस परियोजना शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आरंभ

छत्तीसगढ़ में सिटी गैस परियोजना शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आरंभ

रायपुर से सीएनजी वाहनों को हरी झंडी, घरों तक पाइपलाइन गैस आपूर्ति की पहल

Text Size:

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया. उन्होंने सीएनजी युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पहली पाइपलाइन गैस उपभोक्ता से संवाद कर सुविधा की जानकारी ली.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रहा है और सिटी गैस परियोजना विकास यात्रा की नई उपलब्धि है. डीपीएनजी के माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पाइपलाइन से गैस मिलेगी. इससे रिफिलिंग की झंझट खत्म होगी और सुरक्षा बढ़ेगी.

उन्होंने बताया कि रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में परियोजना लागू की गई है. सीएनजी के उपयोग से प्रदूषण घटेगा और ईंधन खर्च कम होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रीन एनर्जी और आधुनिक अधोसंरचना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

share & View comments