scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमरिपोर्टसुशासन, विकास और सुरक्षा के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, किसानों को होली से पहले मिलेगा धान का अंतर

सुशासन, विकास और सुरक्षा के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, किसानों को होली से पहले मिलेगा धान का अंतर

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी गई है और अंतर की राशि होली से पहले किसानों के खातों में दी जाएगी. ‘जी राम जी योजना’ के तहत अब 100 की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा.

Text Size:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और कई आरोपी जेल में हैं.

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी गई है और अंतर की राशि होली से पहले किसानों के खातों में दी जाएगी. ‘जी राम जी योजना’ के तहत अब 100 की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा.

उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 लाख से ज्यादा घर बनाए गए हैं. वहीं सिंचाई सुविधाओं के लिए सरकार ने दो साल में 10,700 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.

मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का जिक्र करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही प्रदेश से नक्सलवाद खत्म होगा. उन्होंने बताया कि राज्य में 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है.

साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए स्तर पर पहुंचाना है.

share & View comments