scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमरिपोर्टदलहन आत्मनिर्भरता पर बिहार का जोर. केंद्र से विशेष पैकेज की मांग

दलहन आत्मनिर्भरता पर बिहार का जोर. केंद्र से विशेष पैकेज की मांग

सीहोर में राष्ट्रीय दलहन परामर्श. बिहार के लिए बीज, सिंचाई और खरीद पर नीति समर्थन की अपील.

Text Size:

बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा है कि राज्य को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग और ठोस नीति समर्थन की जरूरत है. यह बात उन्होंने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय दलहन परामर्श एवं रणनीति कार्यक्रम में कही. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की.

राम कृपाल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत बिहार के लिए राज्य-विशेष दलहन पैकेज स्वीकृत किया जाना चाहिए, क्योंकि राज्य वर्षा-आधारित खेती पर निर्भर है. उन्होंने अरहर, चना, मसूर, उड़द और मूंग को बिहार की प्रमुख दलहन फसलों के रूप में चिन्हित करने, राष्ट्रीय स्तर के सीड हब की स्थापना और 100 प्रतिशत केंद्रीय सहायता से उन्नत बीज उपलब्ध कराने की मांग की.

उन्होंने क्लस्टर आधारित खेती, सूक्ष्म सिंचाई पर अधिक अनुदान, एमएसपी पर सुनिश्चित खरीद और दाल प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान बिहार के लिए 93.75 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया.

share & View comments