scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमरिपोर्टसिंहस्थ-2028 के सभी कार्य 2027 की दीपावली तक पूरे हों: सीएम मोहन यादव

सिंहस्थ-2028 के सभी कार्य 2027 की दीपावली तक पूरे हों: सीएम मोहन यादव

उज्जैन में अधोसंरचना, भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं पर 2900 करोड़ से अधिक की योजनाएं मंजूर

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश दिया है कि सिंहस्थ-2028 से जुड़े सभी विकास कार्य 2027 की दीपावली तक हर हाल में पूरे किए जाएं. मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में उन्होंने गुणवत्ता, समयबद्धता और थर्ड पार्टी ऑडिट सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

बैठक में 2923.84 करोड़ रुपये की लागत के 22 कार्यों को मंजूरी दी गई. उज्जैन में सड़कों के चौड़ीकरण, नए पुल निर्माण और तीर्थ स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 किमी क्षेत्र में होम स्टे, पार्किंग और जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी.

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनाया जाएगा, जहां से ड्रोन, सीसीटीवी और एआई के जरिए भीड़ और व्यवस्थाओं की निगरानी होगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की पर्याप्त तैनाती, प्रशिक्षण और जनभागीदारी बढ़ाने के भी निर्देश दिए.

share & View comments