scorecardresearch
Wednesday, 26 August, 2026
होमरिपोर्टसीएम धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, पवित्र छड़ी यात्रा के लिए दिया न्योता

सीएम धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, पवित्र छड़ी यात्रा के लिए दिया न्योता

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी को बागेश्वर से शुरू होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान यात्रा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा हुई.

Text Size:

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की.

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी को बागेश्वर से शुरू होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान यात्रा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा हुई.

पवित्र छड़ी यात्रा सनातन परंपरा और उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है. इस यात्रा के दौरान प्रदेश के अलग-अलग पौराणिक तीर्थस्थलों और सिद्ध पीठों का भ्रमण किया जाता है.

यह यात्रा साधु-संत समाज को जोड़ने के साथ ही प्रदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत समाज का स्वागत किया और यात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.

share & View comments