scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमराजनीतिपुलिस को अधिक ताकत देने वाले बिल को लेकर राहुल ने कहा- नीतीश 'आरएसएस-भाजपा मय' हो गए हैं

पुलिस को अधिक ताकत देने वाले बिल को लेकर राहुल ने कहा- नीतीश ‘आरएसएस-भाजपा मय’ हो गए हैं

राहुल ने ट्वीट किया, 'बिहार विधानसभा की शर्मनाक घटना से साफ़ है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह आरएसएस-भाजपा मय हो चुके हैं.'

Text Size:

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलिस को विशेष शक्ति देने के प्रावधान वाले एक विधेयक को लेकर बिहार विधानसभा में हुए हंगामे पर बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निशाना साधा और कहा वह ‘आरएसएस-भाजपा मय’ हो गए हैं.

इस घटना को राहुल गांधी ने शर्मनाक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई अधिकार नहीं है.

राहुल ने ट्वीट किया, ‘बिहार विधानसभा की शर्मनाक घटना से साफ़ है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह आरएसएस-भाजपा मय हो चुके हैं.’ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, ‘लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई अधिकार नहीं है.विपक्ष फिर भी जनहित में आवाज़ उठाता रहेगा- हम नहीं डरते!’

बिहार पुलिस विधेयक को लेकर विधानसभा से सड़क तक हंगामा

गौरतलब है कि पुलिस बल को कथित तौर पर बगैर वारंट की गिरफ्तारी की शक्ति देने वाला एक विधेयक नीतीश कुमार सरकार के बिहार विधानसभा में पेश करने के बाद मंगलवार को सदन में अभूतपूर्व स्थित देखने को मिली. स्पीकर के कक्ष का घेराव करने वाले विपक्ष के विधायकों को हटाने के लिए सदन में पुलिस बुलानी पड़ गई.

विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दल के महागठबंधन के सदस्य बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने इसे लेकर विधानसभा में हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दिन में पांच बार स्थगित करनी पड़ी.

share & View comments