scorecardresearch
Friday, 26 April, 2024
होमलास्ट लाफलास्ट लॉफ: मोदी की कर्नाटक से नेपाल यात्रा और भाजपा का मिशन-150

लास्ट लॉफ: मोदी की कर्नाटक से नेपाल यात्रा और भाजपा का मिशन-150

Text Size:

दिप्रिंट के संपादकों द्वारा चुने गए दिन के सबसे अच्छे भारतीय कार्टून।

चयनित कार्टून पहले अन्य प्रकाशनों में प्रकाशित किए जा चुके हैं जैसे प्रिंट, ऑनलाइन या सोशल मीडिया पर और इन्हें उचित श्रेय भी मिला है।

मुख्य कार्टून में आलोक निरंतर ने यह दर्शाया दिया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नरेन्द्र मोदी से केवल चुनाव प्रचार करवाते हैं और उसके बाद उन्हें विदेश यात्रा पर भेज देते हैं। कर्नाटक चुनाव अभियान समाप्त होते ही शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी नेपाल चले गए।

द हिन्दू में सुरेन्द्र ने दिखाया है कि कर्नाटक चुनाव प्रचार समाप्त होते ही देश गर्मा-गरम और विवादास्पद चुनाव नतीजों की प्रतीक्षा कर रहा है।

दैनिक जागरण में माधव जोशी चुनाव रैलियों का मजाक उड़ाते हुए यह दर्शा रहे हैं कि सभी राजनेता मतदाताओं को लुभाने के लिए हर किसी से एक ही प्रकार की बात करते रहते हैं।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

बीबीसी हिन्दी में कीर्तिश भट्ट ने दर्शाया है कि, मलेशिया के 92 वर्षीय मोहम्मद महाथिर की चौकाने वाली जीत को देखते हुए, 90 वर्षीय लाल कृष्ण आडवानी के लिए प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद अभी ख़तम नहीं हुई है। हाल ही में मलेशिया के आम चुनाव में 92 साल की उम्र में शानदार जीत दर्ज करने वाले वे दुनिया के सबसे अधिक आयु के निर्वाचित नेता बन गए हैं।

मेल टुडे में सतीश आचार्य ने कर्नाटक में भाजपा के ’मिशन-150’ का मजाक उड़ाया है, जो कि राज्य की 224 सीटों में से 150 सीटें जीतने की योजना है। हालांकि कार्टूनिस्ट के अनुसार ऐसा लगता है कि भाजपा का मिशन पार्टी का प्रचार करने के लिए मंत्रियों की भीड़ को लाने का था।

सुरेंद्र | द हिन्दू
माधव जोशी | दैनिक जागरण
कीर्तिश भट | बीबीसी
सतीश आचार्य| मेल टुडे

Read in English:Last Laughs: Modi’s jet-setting ways from Karnataka to Nepal & BJP’s actual Mission-150

share & View comments