scorecardresearch
Friday, 14 June, 2024
होमदेशपूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नये उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू का इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नये उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू का इस्तीफा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और मनोज सिन्हा को राज्य का नया गवर्नर नियुक्त करने की बात है.  

Text Size:

नई दिल्ली: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) जीसी मुर्मू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को नए गवर्नर के तौर पर नियुक्त किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और मनोज सिन्हा को राज्य का नया गवर्नर नियुक्त करने की बात है.

मुर्मू का इस्तीफा ऐसे दिन आया है, जब (पूर्ववर्ती राज्य) जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने का एक वर्ष पूरा हुआ है.

गुजरात कैडर के 60 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी ने पिछले साल 29 अक्टूबर को इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रथम एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था.

1985 बैच के आईएएस अधिकारी मुर्मू के इस्तीफे के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. उल्लेखनीय है कि जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मुर्मू ने उनके प्रधान सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

वह उप राज्यपाल के पद पर नियुक्ति के समय वित्त मंत्रालय में सचिव थे.

उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि मुर्मू को केंद्र में नया कार्यभार दिए जाने की संभावना है.

बहरहाल, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जम्मू-कश्मीर का नया उप राज्यपाल कौन होगा.

share & View comments