scorecardresearch
Monday, 20 May, 2024
होमदेशभारत और जापान ने अंडमान सागर में समुद्री साझेदारी अभ्यास किया

भारत और जापान ने अंडमान सागर में समुद्री साझेदारी अभ्यास किया

भारतीय नौसेना ने कहा कि जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के साथ उसके अभ्यास का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय नौवहन और व्यापार सुनिश्चित करना था.

Text Size:

नई दिल्ली: शनिवार को अंडमान सागर में जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना ने एक संयुक्त मैरीटाइम पार्टनरशिप एक्सरसाइज की.

भारतीय नौसेना ने अपने तटीय गश्ती पोत आईएनएस सुकन्या को अभ्यास के लिए तैनात किया, वहीं जेएमएसडीएफ ने अभ्यास के लिए अपने मुरासामे श्रेणी के विध्वंसक जेएस समीदारे को भेजा था.

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आईएनएस सुकन्या, एक अपतटीय गश्ती पोत और जेएस समीदारे, एक मुरासेम श्रेणी के विध्वंसक, ने ऑपरेशनल इंटरैक्शन के हिस्से के रूप में सीमैनशिप गतिविधियों, विमान संचालन और सामरिक युद्धाभ्यास सहित विभिन्न अभ्यास किए.

भारत और जापान की नौसेनाओं ने शनिवार को दोनों देशों के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को देखते हुए अंडमान सागर में कई जटिल सैन्य अभ्यास किए गए हैं.

भारतीय नौसेना ने कहा कि जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के साथ उसके अभ्यास का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय नौवहन और व्यापार सुनिश्चित करना था.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

भारतीय नौसेना के करीबी स्थान माने जाने वाले हिंद महासागर में चीन के बढ़ते हमलों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं.

दोनों देश समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में हिंद महासागर क्षेत्र में नियमित अभ्यास करते रहे हैं.

यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार सुनिश्चित करने की दिशा में दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे प्रयासों का हिस्सा है.

भाषा के इनपुट से 


यह भी पढ़ें: LAC पर नजर, चीन की भारत के दावे वाले अक्साई चिन से होते हुए हाईवे बनाने की योजना


share & View comments