scorecardresearch
Monday, 6 May, 2024
होमदेशमोदी से लेकर सोनिया तक देश के नेताओं ने 2001 संसद हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

मोदी से लेकर सोनिया तक देश के नेताओं ने 2001 संसद हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘खतरे का सामना करते हुए उनका साहस और बलिदान हमेशा हमारे देश की स्मृति में अंकित रहेगा.’ श्रद्धांजलि समारोह में उनके साथ अमित शाह, जेपी नड्डा, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य लोग शामिल हुए.

Text Size:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बुधवार को उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हमला करने वाले आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी.

हमले में आठ सुरक्षाकर्मियों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन सभी आतंकवादी मारे गए थे.

मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘आज, हम 2001 में संसद हमले में शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को याद कर रहे हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. खतरे का सामना करते हुए उनका साहस और बलिदान हमेशा हमारे देश की स्मृति में अंकित रहेगा.’’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा अध्यक्ष और भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और अन्य नेताओं ने संसद भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की.

वहीं, उसी दिन, दो व्यक्ति नए संसद भवन की सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे आंसू गैस के कैन ले जा रहे थे. दोनों को लोकसभा सदस्यों और निगरानी एवं वार्ड कर्मचारियों ने काबू में कर लिया. इसके तुरंत बाद सदन स्थगित कर दिया गया था.

दिप्रिंट के प्रवीण जैन आपके लिए लेकर आए हैं श्रद्धांजलि समारोह की तस्वीरें.

Prime Minister Narendra Modi arrives at Parliament during a tribute ceremony at the Samvidhan Sadan | Praveen Jain | ThePrint
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2001 के संसद हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने संविधान सदन पहुंचे | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Prime Minister Narendra Modi, Congress President Mallikarjun Kharge, Sonia Gandhi and others during a tribute ceremony to pay homage to those who lost their lives in the 2001 Parliament attack on its anniversary, at the Samvidhan Sadan, in New Delhi | Praveen Jain | ThePrint
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और अन्य लोग 2001 के संसद हमले की बरसी पर नई दिल्ली के संविधान सदन में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक श्रद्धांजलि समारोह के दौरान | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Lok Sabha Speaker Om Birla, Home MInister Amit Shah and other senior leaders waiting for PM Narendra Modi at the Samvidhan Sadan, in New Delhi | Praveen Jain | ThePrint
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता नई दिल्ली में संविधान सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतीक्षा करते हुए | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Union Home Minister Amit Shah, Congress Leader Sonia Gandhi during a tribute ceremony to pay homage to those who lost their lives in the 2001 Parliament attack on its anniversary | Praveen Jain | ThePrint
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Lok Sabha Speaker Om Birla, Union Home Minister Amit Shah, and Congress Leader Sonia Gandhi during a tribute ceremony to pay homage to those who lost their lives in the 2001 Parliament attack on its anniversary | Praveen Jain | ThePrint
समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
TMC leader Derek O'Brien, Congress President Mallikarjun Kharge, Congress Leader Sonia Gandhi and others during a tribute ceremony to pay homage to those who lost their lives in the 2001 Parliament attack on its anniversary | Praveen Jain | ThePrint
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान टीएमसी नेता डेरेक ओ’ब्रायन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और अन्य | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
(L-R) TMC leader Derek O'Brien Home MInister Amit Shah, BJP National General Secretary BL Santhosh , BJP National President JP Nadda others during a tribute ceremony to pay homage to those who lost their lives in the 2001 Parliament attack on its anniversary | Praveen Jain | ThePrint
(बाएं से दाएं) टीएमसी नेता डेरेक ओ’ब्रायन, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अन्य, 2001 के संसद हमले की बरसी पर अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Congress President Mallikarjun Kharge meets BJP leaders during the tribute ceremony to martyrs of 2001 Parliament Attack| Praveen Jain | ThePrint
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बीजेपी नेताओं से मुलाकात करते हुए | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Congress President Mallikarjun Kharge, Congress leader Sonia Gandhi and Adhir Ranjan Chowdhury pays floral tribute to the martyrs who lost their lives in the 2001 Parliament attack | Praveen Jain | ThePrint
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Lok Sabha Speaker Om Birla, Union Home Minister Amit Shah, BJP National President JP Nadda and Congress leader Sonia Gandhi during a tribute ceremony to pay homage to those who lost their lives in the 2001 Parliament attack | Praveen Jain | ThePrint
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Vice-President Jagdeep Dhankhar, Lok Sabha Speaker Om Birla, PM Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, BJP National President JP Nadda, Congress President Mallikarjun Kharge, Congress leader Sonia Gandhi and others senior leaders during a tribute ceremony to pay homage to those who lost their lives in the 2001 Parliament attack | Praveen Jain | ThePrint
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता पुष्पांजलि अर्पित करते हुए | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Lok Sabha Speaker Om Birla waiting for PM Narendra Modi at the Samvidhan Sadan, in New Delhi | Praveen Jain | ThePrint
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नई दिल्ली के संविधान सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार करते हुए | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Home Minister Amit Shah, BJP National General Secretary BL Santhosh and MOS Jitendra Singh at Parliament | Praveen Jain | ThePrint
गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Vice-President Jagdeep Dhankhar and PM Narendra Modi after paying tributes to the Martyrs who laid down their lives while defending the Parliament, in Parliament House Complex | Praveen Jain | ThePrint
संसद भवन परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Police Commissioner of Delhi Sanjay Arora and other police personnel pay tribute to martyrs of 2001 Parliament Attack | Praveen Jain | ThePrint
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और अन्य अधिकारियों ने संसद हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Family members of martyrs paid tributes to their loved ones, who lost their lives in the 2001 Parliament attack, during a tribute ceremony at the Samvidhan Sadan | Praveen Jain | ThePrint
संविधान सदन में श्रद्धांजलि समारोह में 2001 संसद हमले में जान गंवाने वालों के परिवार के सदस्य | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
Family members of martyrs, who lost their lives in the 2001 Parliament attack, during a tribute ceremony at the Samvidhan Sadan | Praveen Jain | ThePrint
संसद हमले के पीड़ितों के परिवार के सदस्य | प्रवीण जैन/दिप्रिंट
share & View comments