scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतयोगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में कपिल देव के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया

योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में कपिल देव के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया

इस अवसर पर कपिल देव, उनकी पत्नी रोमा देव, गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नरेंद्र भाटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Text Size:

नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में स्थित नवनिर्मित केडीजीएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया.

उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विधिवत पूजा-पाठ और हवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया.

अधिकारियों के अनुसार, यह अस्पताल पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव और उनकी कंपनी द्वारा बनवाया गया है.

इस अवसर पर कपिल देव, उनकी पत्नी रोमा देव, गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नरेंद्र भाटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया.

उन्हें बताया गया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के कार्डधारकों का भी उपचार किया जाएगा.

अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी.

share & View comments