scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमरिपोर्टयुवा स्वरोजगार से बदली तकदीर, इटावा के बिलाल बने मिसाल

युवा स्वरोजगार से बदली तकदीर, इटावा के बिलाल बने मिसाल

सरकारी योजना के सहारे खड़ा किया कारोबार, खुद भी आगे बढ़े और दूसरों को भी दिया रोजगार.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है. प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चलाई जा रही पहलें सकारात्मक परिणाम दे रही हैं. जनपद इटावा के गाड़ीपुरा निवासी बिलाल हसन इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरे हैं.

बिलाल हसन ने जिला उद्योग केंद्र से जानकारी प्राप्त कर ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के तहत ₹10 लाख का ऋण लिया. इस आर्थिक सहायता से उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस और फ्लेक्स बनाने का अपना व्यवसाय शुरू किया. शुरुआती सहयोग और मार्गदर्शन के कारण उनका कारोबार धीरे-धीरे सफल होता गया.

आज बिलाल न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि हर महीने 50 से 60 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं. उनके उद्यम से 5 अन्य लोगों को भी रोजगार मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है.

यह योजना शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रही है. इसके तहत विनिर्माण क्षेत्र में ₹25 लाख और सेवा क्षेत्र में ₹10 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें सब्सिडी का भी प्रावधान है.

share & View comments