scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमरिपोर्टमध्यप्रदेश: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

मध्यप्रदेश: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

सीएम मोहन यादव ने जारी किया परिणाम. प्रतिभा सिंह सोलंकी ने हाईस्कूल में टॉप किया. छात्राओं का दबदबा कायम

Text Size:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किया गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रिजल्ट जारी किया. इस बार भी दोनों परीक्षाओं में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. 12वीं का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ रहा.

हाईस्कूल परीक्षा में पन्ना जिले के गुनौर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर टॉप किया. वहीं हायर सेकेंडरी के वाणिज्य समूह में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक हासिल कर मेरिट में स्थान पाया. जनजातीय जिलों ने भी इस बार बेहतर प्रदर्शन किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिणाम नारी सशक्तिकरण और नई शिक्षा नीति 2020 का परिणाम है. उन्होंने बताया कि छात्रों को दूसरा अवसर देने की व्यवस्था से शिक्षा प्रणाली अधिक लचीली बनी है. स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है. शासकीय विद्यालयों का परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर रहा.

share & View comments