scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमरिपोर्टग्रेटर नोएडा में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

ग्रेटर नोएडा में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

26.1 एकड़ में स्थापित होगा निजी विश्वविद्यालय, युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा का अवसर मिलेगा

Text Size:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. कैबिनेट ने ग्रेटर नोएडा में निजी क्षेत्र के अंतर्गत ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को स्वीकृति दी है. इसे प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि यह फैसला उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत लिया गया है. इस अधिनियम के जरिए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना, संचालन और नियमन की व्यवस्था तय की गई है.

उन्होंने बताया कि प्रायोजक संस्था सनहिल हेल्थकेयर प्रा. लि., नोएडा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मिली 26.1 एकड़ जमीन पर ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था. सभी कानूनी प्रक्रियाओं की जांच के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इसके लिए उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की अनुसूची में संशोधन कर ‘उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2026’ लागू किया जाएगा और प्रायोजक संस्था को संचालन की अनुमति दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के बनने से प्रदेश में बेहतर उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को आधुनिक व रोजगार से जुड़ी पढ़ाई का मौका मिलेगा. योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निजी निवेश को बढ़ावा दे रही है. नए विश्वविद्यालय से शिक्षा के साथ रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी बढ़ेंगे.

share & View comments