scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमरिपोर्टलखनऊ में 250 इलेक्ट्रिक-सीएनजी वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता पर सीएम योगी का जोर

लखनऊ में 250 इलेक्ट्रिक-सीएनजी वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता पर सीएम योगी का जोर

कूड़ा प्रबंधन को मिलेगा बढ़ावा, विपक्ष पर साधा निशाना

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 250 इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार शहरों को क्लीन और ग्रीन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अव्यवस्था और अंधेरे की संस्कृति थी, लेकिन अब व्यापक सुधार हुए हैं. उन्होंने कहा कि लखनऊ आज स्वच्छता रैंकिंग में देश के शीर्ष शहरों में शामिल है और ‘नेट जीरो’ लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

सीएम योगी ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है. सरकार स्वच्छता, हरित ऊर्जा और आधुनिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से विकास को नई गति दे रही है.

share & View comments