scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमरिपोर्टसीएम योगी ने एमएमएमयूटी में गर्ल्स हॉस्टल और साइबर फोरेंसिक लैब का उद्घाटन किया

सीएम योगी ने एमएमएमयूटी में गर्ल्स हॉस्टल और साइबर फोरेंसिक लैब का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा, युवाओं के लिए बनाए जा रहे केंद्र आफ एक्सीलेंस

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएमएमयूटी में 144 बेड वाले गर्ल्स हॉस्टल के भूमिपूजन और शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया. उन्होंने पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सीएसआर फंड से बनवाए जा रहे हॉस्टल की तैयारियों का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने 4.67 करोड़ रुपये की लागत से बनी साइबर फोरेंसिक रिसर्च लैब का उद्घाटन किया और रिसर्च एक्सीलेंस पुरस्कार प्रदान किए.

उन्होंने कहा कि 2017 के बाद महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा दिया गया है, जिससे महिला श्रम शक्ति 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है. सीएम योगी ने युवाओं को मार्केट-इंडस्ट्री रेडी वर्कफोर्स बनाने और ग्रीन हाइड्रोजन, मेडिटेक व एग्रीटेक परियोजनाओं पर जोर दिया. उन्होंने छात्रों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और एमएमएमयूटी में प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया.

share & View comments