scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशसिंचाई गणना सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बिहार के जल संसाधन विभाग को केंद्र ने किया सम्मानित

सिंचाई गणना सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बिहार के जल संसाधन विभाग को केंद्र ने किया सम्मानित

नयी दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बिहार के जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

Text Size:

पटना: भारत सरकार ने विश्व जल दिवस पर बिहार के जल संसाधन विभाग को सम्मानित किया है. विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि विश्व जल दिवस के अवसर पर सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग ने नयी दिल्ली में ‘वर्ल्ड वॉटर डे कॉन्क्लेव’ में बिहार के जल संसाधन विभाग को सम्मानित किया .

उन्होंने कहा कि सिंचाई गणना परियोजनाओं से संबंधित सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए विभाग को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के योजना एवं विकास विभाग को भी जल संसाधन से संबंधित महत्वपूर्ण गणनाओं के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया.

जल संसाधन विभाग के बयान के अनुसार, यह सम्मान राज्यों द्वारा शत प्रतिशत केंद्रीय सहायता प्राप्त सिंचाई गणना परियोजनाओं के अंतर्गत सातवीं लघु सिंचाई गणना, जल निकायों की द्वितीय गणना, स्रोतों (स्प्रिंग्स) की प्रथम गणना तथा वृहद एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं की प्रथम गणना को समयबद्ध और सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए प्रदान किया गया है.

इस योजना के अंतर्गत एकत्रित आंकड़े जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, नीति निर्माण तथा भविष्य की योजनाओं के क्रियान्वयन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे.

नयी दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बिहार के जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

share & View comments